फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Challenge to tet recruitment in court.

अब 72, 825 शिक्षक भर्ती को भी कोर्ट में चुनौती

Fri, 20 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Challenge to tet recruitment in court.

प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती में एक नया पेच फंस गया है। भर्ती प्रक्रिया में ऐसे लोगों को भी शामिल करने का आरोप है जिन्होंने टीईटी 2011 को उत्तीर्ण ही नहीं किया।

विज्ञापन


आरोप है कि ऐसे तमाम लोगों को बैक डोर से पास कराकर उनको मौलिक नियुक्ति दी जा रही है। ऐसे लोगों को चयन प्रक्रिया से बाहर करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में विनय कुमार श्रीवास्तव ने याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। यह भी कहा है कि ऐसे लोगों का चयन याचिका के परिणाम पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठाया गया धांधली का मुद्दा

Challenge to tet recruitment in court.

याची का कहना है कि टीईटी 2011 में धांधली कर ऐसे तमाम अयोग्य लोगों को उत्तीर्ण करा लिया गया जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे।

परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे 105 लोगों का पता चला है। इसी प्रकार से व्हाइटनर का इस्तेमाल करने वाले चार अभ्यर्थियों के नाम याचिका में दिए गए हैं।

यह भी कहा गया कि संशोधित परिणाम जारी कर तमाम लोगों के नंबर बढ़ा दिए गए हैं तथा मंडलों की क्रम संख्या और रोल नंबर भी बदल दिया इसके बाद जारी चयन सूची में करीब 225 नए लोगों को शामिल कर लिया गया है। याचिका पर सात सप्ताह के बाद सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed