{"_id":"642f2c31783662bbc004cf94","slug":"challan-of-suv-in-case-of-stunt-lucknow-news-c-13-lko1018-170129-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसयूवी से स्टंट के मामले में चालान, पर युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसयूवी से स्टंट के मामले में चालान, पर युवक का सुराग नहीं
Fri, 07 Apr 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी से स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को 26 हजार रुपये का चालान की कार्रवाई की। फिलहाल युवक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के अनुसार, बुधवार को वायरल हुए वीडियो में युवक एसयूवी (यूपी 32 एफएफ 9990) से खतरनाक ढंग से स्टंट करता दिखा था। बृहस्पतिवार को 26 हजार का चालान काटा गया। अब युवक की तलाश की जा रही है। पिस्टलनुमा लाइटर लेकर बनाई रील, गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक हाथ में पिस्टल लिए हुआ था और बैकग्राउंड में गाना बज रहा था। इस वीडियो को पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर टैग करते हुए शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि वीडियो अलीगंज के बनारसी टोला के सलीम नाम के युवक का है। अलीगंज पुलिस ने सलीम को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि पिस्टल असली नहीं है, बल्कि लाइटर है। पुलिस ने लाइटरनुमा पिस्टल बरामद करते हुए सलीम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।