फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain snatcher's accomplice injured in encounter arrested after six hours

Lucknow News: मुठभेड़ में घायल चेन लुटेरे का साथी छह घंटे बाद पकड़ा गया

Sun, 09 Nov 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher's accomplice injured in encounter arrested after six hours
लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार चेन लुटेरे के साथी को पुलिस ने छह घंटे बाद जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो चेन और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सीतापुर के कमलापुर का रहने वाला मो. अनस है। इसके खिलाफ लूट के दो और मुकदमे कृष्णानगर और विभूतिखंड थाने में दर्ज हैं। आरोपी व उसके साथी ने 31 अक्तूबर को विशालखंड निवासी राज ठाकुर और दो नवंबर को विश्वास खंड निवासी संदीप कलवार की चेन लूटी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दयाल पैराडाइज होटल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार अनस और जानकीपुरम निवासी शिवम गुप्ता दिखे। दोनों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों का पीछा कर लिया। कुछ दूरी पर दोनों बाइक सेे फिसलकर गिर पड़े। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में शिवम के बाएं पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अनस भाग निकला था। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अनस को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed