{"_id":"60d2e0e545bcaa46222304f9","slug":"central-will-decide-up-dgp-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नए डीजीपी के लिए केंद्र में जल्द होगी बैठक, 30 जून को रिटायर हो रहे वर्तमान डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नए डीजीपी के लिए केंद्र में जल्द होगी बैठक, 30 जून को रिटायर हो रहे वर्तमान डीजीपी
Wed, 23 Jun 2021 12:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:51 PM IST
सार
यूपी डीजीपी को लेकर वर्तमान केंद्र सरकार जल्द ही तीन अफसरों का पैनल गठित करेगी। जिसमें से किसी एक अफसर का चयन होगा। वर्तमान डीजीपी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी के लिए केंद्र जल्द फैसला लेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह के शुरुआत में केंद्र में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक होगी। इसमें यूपी के डीजीपी के लिए तीन अधिकारियों का पैनल तय किया जाएगा। इनमें से एक का चुनाव मुख्यमंत्री करेंगे, जो प्रदेश के अगले डीजीपी होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वे खुद सेवा विस्तार के अटकलों पर विराम लगा चुके हैं। इसलिए नए डीजीपी के लिए कवायद जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग अगर वरिष्ठता के क्रम में पैनल तय करता है तो मुकुल गोयल डीजीपी के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। वर्ष 1986 बैच के नासिर कमाल सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। उनके बाद 1986 बैच के मुकुल गोयल का नंबर आता है। यह दोनों अधिकारी केंद्र में तैनात हैं। तीसरे नंबर पर डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा डॉ. आरपी सिंह हैं। आरपी सिंह भी 1987 बैच के आईपीएस हैं।
विज्ञापन
इसके बाद जिन अधिकारियों का नंबर आता है उसमें विश्वजीत महापात्रा, जीएल मीणा, आरके विश्वकर्मा, डीएस चौहान, अनिल कुमार अग्रवाल और आनंद कुमार हैं। संघ लोक सेवा आयोग वरिष्ठता के क्रम में ही पैनल भेजता है या फिर सुपर सीड कर किसी और अफसर का नाम भेजता है।