फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central petroleum ministry will take action against petro scam in up

पेट्रोलियम मंत्रालय सख्तः यूपी के हर पेट्रोल पंप की होगी जांच

Wed, 03 May 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
central petroleum ministry will take action against petro scam in up
डेमो

चिप के जरिये पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के साथ ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी इसे गंभीरता से लिया है। लखनऊ पहुंचे मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विपणन) आशुतोष जिंदल ने कहा, सूबे के सभी 6600 पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


जांच सीनियर अफसरों की मौजूदगी में तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे। जिंदल ने मंगलवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और एसटीएफ व अन्य संबंधित अफसरों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,जहां भी चिप लगी हुई मिलेगी या मशीन के साथ छेड़छाड़ के सुबूत मिलेंगे, वहां पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि इस बारे में सभी डीएम और  एसपी को जांच टीम गठित करने और व्यापक अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने दी चेतावनी

central petroleum ministry will take action against petro scam in up
डेमो - फोटो : demo pic
चिप लगाकर पंपों पर पेट्रोल-डीजल की चोरी के मामले में पंप संचालकों की हड़ताल पर राज्य सरकार ने कहा कि चोरी के साथ सीनाजोरी नहीं चलने दी जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा,जो दोषी हैं वे बचेंगे नहीं, जो बेगुनाह हैं उन्हें परेशान नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छापेमारी के दौरान उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल को चेताया कि पंपों पर चोरी बंद न की तो शासन और कड़ी कार्रवाई कराने से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed