फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   central institute of plastics engineering and technology will be established in ayodhya

अयोध्या में स्थापित होगा सीआईपीईटी, शुरू होंगे तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
central institute of plastics engineering and technology will be established in ayodhya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अयोध्या में जल्द ही सेेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) की स्थापना की जाएगी। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार-प्रथम ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी व डिप्लोमा इन पेट्रोकेमिकल्स एंड एनएसक्यूएफ कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रतिवर्ष 180 छात्रों के साथ तीन वर्षों में 540 छात्र डिप्लोमा प्राप्त कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट में स्किल डवलपमेंट के अंतर्गत प्रतिवर्ष 1000 छात्रों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। यह इंस्टीट्यूट सेंटर मॉडल-2 के रूप में स्थापित होगा। केंद्र सरकार की ओर से स्थापित किए जा रहे इस इंस्टीट्यूट के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर से अस्थायी केंद्र के संचालन की तैयारी

सीआईपीईटी में अल्पकालिक स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रारंभिक रूप से तीन वर्षीय तीन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। अभी मिल्कीपुर के नवनिर्मित भवन से इस केंद्र के अस्थायी रूप से संचालन की योजना है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार-प्रथम ने बताया जिलाधिकारी अयोध्या राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मिल्कीपुर के नवनिर्मित भवन को सभी सुविधाओं सहित ग्रहण कर केंद्र के अस्थायी संचालन के लिए निदेशक सीआईपीईटी अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया लखनऊ को उपलब्ध कराएंगे।

इसके स्थायी भवन के लिए अयोध्या में भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग के सचिव आरके चतुर्वेदी ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर इंस्टीट्यूट स्थापना की जानकारी दे दी है। इंस्टीट्यूट की स्थापना प्रदेश सरकार के सहयोग से की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से सीआईपीईटी की ओर से प्लास्टिक सिटी औरैया में तकनीकी सहायता केंद्र जल्द से जल्द स्थापित कराने का आग्रह किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed