फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central govt gives instruction on MNREGA

मोदी की अखिलेश को धमकी, 'जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे'

Tue, 12 Aug 2014 10:12 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
Central govt gives instruction on MNREGA

प्रदेश में मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी के देर से भुगतान पर केंद्र सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को बकाया मजदूरी भुगतान के लंबित मामलों का 31 अगस्त तक निबटारा करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आगाह किया है कि वह अब मजदूरी के मुआवजे के लंबित मामलों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगा।

15 दिन में करना होता है भुगतान

Central govt gives instruction on MNREGA

मनरेगा में श्रमिकों को काम के 15 दिन के भीतर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था है। समय से भुगतान नहीं होने पर राज्य सरकार की ओर से मजदूरों को मुआवजा देने का प्रावधान है।

यह मुआवजा कुल बकाया मजदूरी का .05 प्रतिशत होता है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार सूबे में वर्ष 2014-15 में मुआवजे की यह रकम एक करोड़ 90 लाख रुपये है।

केंद्र सरकार की समीक्षा में पता चला कि महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ को छोड़कर अन्य किसी भी राज्य ने मजदूरी के देरी से भुगतान के मामलों को महत्व नहीं दिया जिससे बड़ी संख्या में ऐसे मामले लंबित पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त तक दिया समय

Central govt gives instruction on MNREGA

समीक्षा के दौरान ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस (कोई छूट न देने) की नीति अपनाने का फैसला हुआ। ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मनरेगा) आर. सुब्रह्मण्यम ने देर से भुगतान मामले की उपेक्षा करने पर अन्य प्रदेशों के साथ यूपी के प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को भी पत्र लिखा है।

इसमें अभियान चलाकर 31 अगस्त तक देर से भुगतान से जुड़े सभी मामलों का निबटारा करने को कहा गया है।

अपर आयुक्त मनरेगा अनिल राजकुमार ने केंद्र से पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जिलों को इस संबंध में समयबद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

विज्ञापन

...तो नहीं मिलेगी नए फंड ट्रांसफर की इजाजत

Central govt gives instruction on MNREGA

केंद्र ने आगाह किया है कि विलंब से मजदूरी के भुगतान का मामला यदि 15 दिन से अधिक लंबित रहता है तो एक सितंबर से नरेगासॉफ्ट सॉफ्टवेयर नए फंड ट्रांसफर की इजाजत नहीं देगा।

यदि पैसे की कमी या किसी मान्य वजह से भुगतान में विलंब है तो इसे कारण सहित स्पष्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed