{"_id":"5abb39c64f1c1b314e8b4b33","slug":"central-government-will-give-793-crore-rupees-to-76-gram-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की 76 ग्राम पंचायतें होंगी मालामाल, 793 करोड़ रुपये की केंद्र से मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 76 ग्राम पंचायतें होंगी मालामाल, 793 करोड़ रुपये की केंद्र से मिलेगी सौगात
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार काम करने वाली 76 ग्राम पंचायतें मालामाल होंगी। 14वें वित्त आयोग की सिफारिश पर केंद्र सरकार से मिलने वाली परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए ये ग्राम पंचायतें खरी उतरी हैं। ग्रांट के 793 करोड़ रुपये तय फॉर्मूले पर इन पंचायतों में बांटे जाएंगे। पंचायतीराज निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
परफॉर्मेंस ग्रांट पाने के लिए ग्राम पंचायतों को आय बढ़ाने और लेखों का ऑडिट कराने के साथ तय निर्देशों के अनुरूप कामकाज में पारदर्शिता से जुड़ी कार्यवाही करनी होती है। पिछले साल मनमाने परफॉर्मेंस ग्रांट वितरण को लेकर जांच करानी पड़ी थी।
निदेशालय सूत्रों ने बताया कि मानक का कड़ाई से मूल्यांकन कर प्रदेश की कुल 59,073 ग्राम पंचायतों में से 58,997 फेल हो गई हैं। 12 जिलों की कुल 76 ग्राम पंचायतें ही इस फंड के लिए पात्र पाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 27 ग्राम पंचायत चंदौली जिले की हैं, जबकि 25 महराजगंज की।
विज्ञापन
अन्य जिलों में यह संख्या एक से पांच तक है। ग्रांट के 793.92 करोड़ रुपये इन्हीं में बाटने की सिफारिश की गई है। तय फॉर्मूले पर वितरण से करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतें 50 करोड़ रुपये से अधिक पा सकती हैं।

इन जिलों की ग्राम पंचायतों को मिलेगी ग्रांट
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंदौली की 27, महराजगंज की 25, बिजनौर व प्रतापगढ़ की 5-5 ग्राम पंचायतों को ग्रांट मिलेगी। इसी तरह गाजीपुर व आगरा की 3-3, सुल्तानपुर व बरेली की 2-2 तथा अमरोहा, इटावा, सहारनपुर और सिद्धार्थनगर जिलों की एक-एक ग्राम पंचायतों को ये ग्रांट मिलेगी।
परफार्मेंस ग्रांट पाने की पात्रता
- 2015-16 के लेखा-जोखा का ऑडिट कराया हो।
- 2014-15 की तुलना में 2015-16 में पंचायत ने आय में वृद्धि की हो जिसका उल्लेख ऑडिट में हो।
- ग्राम पंचायत विकास योजना प्लान प्लस सॉफ्टवेयर पर अपलोड हो।
- वित्त वर्ष 2016-17 के खर्चों को केंद्र सरकार के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित किया हो।