फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central government gives green signal to four new medical college

खुशखबरी: यूपी के इन चार शहरों को मिली मेडिकल कॉलेज की मंजूरी

Sun, 31 Jan 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jan 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
central government gives green signal to four new medical college

केंद्र सरकार ने यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी दे दी है। यह मेडिकल कॉलेज बस्ती, शाहजहांपुर, फैजाबाद व फीरोजाबाद में बनेंगे। यहां के जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाएगा।

विज्ञापन


बहराइच का प्रस्ताव फंस गया है। इसकी औपचारिकताएं प्रदेश सरकार पूरा करने में लगी है। केंद्र सरकार ने यूपी के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करने की सैद्धांतिक सहमति दी थी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। बहराइच का प्रस्ताव इसलिए अटका क्योंकि सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जो जमीन दी है वह 13 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अस्पताल से 10 किलोमीटर की परिधि में जमीन होनी चाहिए। जब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पहुंचा तो इस पर आपत्ति लग गई। अब प्रदेश सरकार यह देख रही है कि जो जमीन मेडिकल कॉलेज के नाम पर दी गई है वह कितनी दूर है। डीएम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

जानें कब तक होंगे शुरू

central government gives green signal to four new medical college

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय कहते हैं कि शीघ्र ही बहराइच के जिला अस्पताल को भी मंजूरी मिल जाएगी। सभी आपत्तियां दूर कर ली जाएंगी। पांचों मेडिकल कॉलेज 2018 में शुरू हो जाएंगे।

हर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्र सरकार को 70 फीसदी और 30 फीसदी पैसा प्रदेश सरकार को देना है।

बस्ती व शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिल गई है। फैजाबाद व फीरोजाबाद में जमीन जल्द मिलेगी। इसका प्रस्ताव तैयार है।

फैजाबाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जा रही है। शीघ्र ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जमीन विभाग को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed