फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central and state government dedicated to farmers and poor: Radha Mohan Singh

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों व गरीबों के प्रति समर्पित : राधामोहन सिंह

Wed, 16 Dec 2020 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Central and state government dedicated to farmers and poor: Radha Mohan Singh
अयोध्या में कनक भवन में दर्शन-पूजन कर बाहर आते भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनका विकास हमारी प्राथमिकताओं में है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिला है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसके कारण आम व्यक्ति सरकार की नीतियों व कार्यप्रणाली को लेकर उत्साहित है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहीं। उन्होंने मंगलवार को अयोध्या में कनक भवन व हनुुमानगढ़ी में दर्शन किया। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि कार्यशाला व अयोध्या रेलवे स्टेशन स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें, जिससे समाज का कोई भी व्यक्ति विकास की रश्मि से वंचित न रह जाए। कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हमें सबका विश्वास हासिल करना है। उन्होंने सोमवार देर शाम सर्किट हाउस में सांसद, महापौर, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों, महानगर व जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed