फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Center's incentive scheme will come soon for private sector in defense production: Rajnath Singh

लखनऊ : राजनाथ सिंह बोले, रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र के लिए जल्द आएगी केंद्र की प्रोत्साहन योजना

Sat, 13 Nov 2021 12:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 Nov 2021 12:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को "आत्मनिर्भर भारत" का सपना पूरा करने का मार्ग बताते हुए कहा है कि रक्षा उत्पादन में अब हमारा समय है।

विज्ञापन
Center's incentive scheme will come soon for private sector in defense production: Rajnath Singh
बीबीडी में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जल्द प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के मिलकर काम करने से भारत जल्द इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही बताया कि उप्र. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सभी छह नोड में जल्द उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


 रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर डिफेंस कॉरिडोर के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिकीकरण के प्रोत्साहन के लिए शानदार ईको-सिस्टम तैयार किया है। बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 334 प्रतिशत बढ़ा है। भारत 75 देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप्र. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि लखनऊ व झांसी में रक्षा उत्पाद में निवेश करने वालों को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। केंद्र की प्रोत्साहन योजना से डिफें स कॉरिडोर में निवेश करने को आर्थिक मदद भी मिलेगी। एंकर इंडस्ट्री हो या एमएसएमई, नई इंसेंटिव नीति में सबकी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास अगले माह
बैठक में तय किया गया कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की निर्माण यूनिट का शिलान्यास दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जाएगा।

रक्षा उत्पाद में आत्मनिर्भर बनेगा भारत : योगी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उप्र. डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से भारत रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। इस क्षेत्र में अब हमारा समय है। भारत एक्सपोर्ट हब बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार ने निवेशकों की आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश रक्षा तथा एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2018 लागू की है। डिफेंस कॉरिडोर में 50 हजार करोड़ के निवेश से जुड़े 23 एमओयू हो चुके हैं।

अलीगढ़ नोड में 24 कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। वहां 11,203 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अनुमानित है। लखनऊ नोड में ब्रह्मोस की नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल तैयार होगी। झांसी में भारत डायनामिक्स लि. आकाश मिसाइल में प्रयुक्त होने वाली प्रणोदन प्रणाली का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से देश की सैन्य शक्ति मजबूत होगी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिलेगा। इस कॉरिडोर से एमएसएमई इकाइयों को भी लाभ मिलेगा।

निवेशकों ने दिए सुझाव
बैठक में निवेशकों ने भूमि आवंटन से लेकर सभी तरह की एनओसी जारी करने, बैंकों से ऋण सहित अन्य कार्यों की प्रक्रिया में सरलीकरण के सुझाव दिए। रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि इन मांगों पर जल्द अमल किया जाएगा। मौके पर भारत सरकार के रक्षा सचिव, एसीएस गृह अवनीश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed