{"_id":"5de09c2c8ebc3e549707449b","slug":"center-approved-the-establishment-of-eight-new-medical-colleges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ नए मेडिकल कॉलेज स्थापना की केंद्र ने दी मंजूरी, अमेठी के लिए अभी कोई फैसला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नए मेडिकल कॉलेज स्थापना की केंद्र ने दी मंजूरी, अमेठी के लिए अभी कोई फैसला नहीं
Fri, 29 Nov 2019 09:48 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश में आठ जिला अस्पतालों को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लखीमपुर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, सोनभद्र, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात, कौशांबी में मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुमति दी है।
अमेठी के लिए अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। केंद्र सहायतित योजना के तहत प्रदेश को 14 नए मेडिकल कॉलेज मिलने हैं। तीसरे चरण में अमेठी, बलिया, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सुल्तानपुर, महोबा के लिए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा गया था।
इनमें से ललितपुर, कुशीनगर, बिजनौर, गोंडा और सुल्तानपुर में केंद्र ने मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुमति पहले ही दे दी थी। बृहस्पतिवार को अमेठी को छोड़कर आठ अन्य जिलों के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

इस योजना के तहत पहले चरण में आयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर का चयन किया गया था। इन मेडिकल कॉलेजों को शुरू किया जा चुका है। दूसरे चरण में हरदोई, मिर्जापुर, एटा, गाजीपुर, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, प्रतापगढ़ जिले जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की मंजूरी केंद्र पहले ही दे चुका है।