फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census will be easy, you can fill your details sitting at home

Lucknow News: आसान होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे अपना विवरण

Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Census will be easy, you can fill your details sitting at home
लखनऊ। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत प्रदेश में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए स्वगणना की प्रक्रिया सात मई से शुरू 21 मई तक चलेगी। स्वगणना में नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने घर और परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्वगणना के लिए सबसे पहले नागरिकों को https://se.census.gov.in⁠ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां स्टेट/यूटी में उत्तर प्रदेश का चयन कर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा करना होगा।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के बाद उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी समेत 16 उपलब्ध भाषाओं में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद पता संबंधी विवरण जैसे राज्य, जिला, शहर या गांव की जानकारी भरनी होगी। साथ ही घर का लोकेशन मैप पर चिह्नित (टैग) करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चरण में घर और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी भरनी होगी। इसमें कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ परिवार के सदस्यों का विवरण और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट संबंधी जानकारी शामिल है।

सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा। इसके बाद एक यूनिक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (एसईआईडी) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

प्रशासन के अनुसार, जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक घर पर आएगा तो नागरिकों को केवल अपनी एसईआईडी दिखानी होगी। इससे दोबारा जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सत्यापन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी।


डीएम विशाख जी ने आम जनता से इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने और जनगणना कार्मिकों का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि जनगणना के सटीक और विश्वसनीय आंकड़े तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed