{"_id":"5c6ab6b9bdec22121f031076","slug":"cement-merchant-shot-in-business-revenge-attempt-to-murder-filed-against-three","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी रंजिश में सीमेंट व्यापारी को मारी गोली, तीन पर जानलेवा हमले का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी रंजिश में सीमेंट व्यापारी को मारी गोली, तीन पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के मोतीगंज स्थित पड़ैनिया चौराहे के समीप रविवार की आधी रात सीमेंट व्यापारी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजिश में व्यापारी को कुछ लोगों ने गोली मार दी और फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदारों ने व्यापारी के बेटे को फोन पर सूचना दी। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में थाना मोतीगंज में बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के भवनियापुर गांव के रहने वाले छट्ठीराम वर्मा ने बताया कि वह मोतीगंज थाना क्षेत्र के पड़ैनिया चौराहे पर सीमेंट, मौरंग की दुकान चलाता है। छट्ठीराम के मुताबिक कुछ दूरी पर ही उसके गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र वर्मा की भी सीमेंट, मौरंग की दुकान है। व्यापार को लेकर सुरेंद्र से उसकी काफी दिनों से रंजिश चल रही है। छट्ठीराम ने बताया कि हररोज रात में वह अपने घर चला आता है। मगर दुकान की रखवाली के लिए उसके 46 वर्षीय पिता रामनि वर्मा दुकान में ही सोते थे।
विज्ञापन
रोजाना की तरह ही रविवार की रात भी उसके पिता दुकान में सो रहे थे। छट्ठीराम का आरोप है कि आधी रात के बाद साढ़े बारह बजे उसके पिता टॉयलेट करने के लिए उठे थे तभी रंजिश में सुरेंद्र और उसके साथियों ने उसके पिता को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार उठ गए। दुकानदारों ने फायरिंग की सूचना छट्ठीराम को फोन पर दी। मनिराम को घायल अवस्था में जिला अस्तपाल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में छट्ठीराम ने थाना मोतीगंज में सुरेंद्र वर्मा उसके भाई वीरेन्द्र वर्मा व पिता दीनानाथ वर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तरबगंज केसी सिंह ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर आस-पास के दुकानदारों के साथ मनिराम के परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और थानाध्यक्ष को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष मोतीगंज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को उठाया
सीमेंट व्यापारी मनिराम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके आधार पर अन्य लोगों के ठिकानों पर भी पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
तीन माह पहले हुई थी मारपीट व तोड़फोड़
तीन माह पहले 14 नवंबर 2018 की दोपहर पड़ैनिया चौराहे के समीप ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। भवनियापुर के रहने वाले वीरेन्द्र वर्मा ने थाना मोतीगंज में छट्ठीराम, ज्वाला प्रजसाद, राधिका व पिन्टू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था।