फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebration of Sindhi community will begin with flag hoisting on Republic Day in Lucknow

Lucknow: गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के साथ शुरू हो जाएगा सिन्धी समाज का उत्सव, अपनी संस्कृति से कराएगा रूबरू

Sat, 24 Jan 2026 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

राजधानी में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के साथ ही सिन्धी समाज का उत्सव शुरू हो जाएगा। यह युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू कराएगा। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
celebration of Sindhi community will begin with flag hoisting on Republic Day in Lucknow
तैयारियों की समीक्षा करते सिन्धी समाज के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के बाद आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ते हुए सिन्धी समाज का उत्सव शुरू हो जाएगा। इस साल भी मुंबई से सिन्धी गायक निखिल भगत प्रस्तुति देने आएंगे। कार्यक्रम हजरतगंज का रिचरिच लॉन में होगा। इस मौके पर निखिल की संगीतमय प्रस्तुति के साथ सिन्धी वेश-भूषा, सिन्धी स्वादिष्ट व्यंजनों और ढोल नगाड़ों संग, अलवर राजस्थान की शहनाई, सिन्धी नृत्य, सिन्धी डांडिया, भांगड़ा से परिसर गुलजार रहेगा। 

विज्ञापन


शनिवार को सिन्धी भाषा संस्कृति उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि दोपहर 01.11 बजे झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ ही आकाश में गुब्बारे छोड़कर उत्सव शुरू हो जाएगा। इस मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कुछ सामाजिक संस्थाओं के अच्छे कार्य करने वाले लोग भी सम्मानित होंगे। 

विज्ञापन

जोरों पर चल रही तैयारियां 

चेट्टी चंद मेला कमेटी/हरिओम मंदिर व उतर प्रदेश सिन्धी अकादमी के संयोजन में संयुक्त रूप से तैयारियां चल रही हैं। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 26 जनवरी को होने वाले आयोजन सिन्धी भाषा व संस्कृति उत्सव से युवा पीढ़ी को अपने खान-पान, सिन्धी पहनावे व अपनी भाषा से रू-ब-रू कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed