फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebration of eid-ul-jaha in lucknow

अल्लाह की इबादत में किए सजदे, मांगी अमन की दुआ

Wed, 16 Oct 2013 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
celebration of eid-ul-jaha in lucknow

शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में अल्लाह की रजा के लिए हजारों नमाजियों के सिर सजदे में और हाथ दुआएं मांगने को उठे।

विज्ञापन


शहर के अधिकतर इलाकों में ईद-ए-कुर्बा के दिन सुबह से कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है।

इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यही दुआ है कि प्रदेश में अमन और चैन बरकरार रहे।

मीडिया ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि दंगा पीड़ितों के लिए क्या कहना है? तो इस पर उनका कहना था कि सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी।

पढ़ें- अगले दो दिनों तक बदले रहेंगे रास्ते

बकरीद पर ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर मंगलवार देर रात सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। बुधवार को मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा हुई।


ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी जमात ईद उल अजहा की नमाज अदा हुई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज पढ़ाया।

विज्ञापन

शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में मौलाना डॉ. कल्बे सादिक की इमामत में ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

पढ़ें- नगराम में अफवाह के बाद रात भर रहा तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


टीले वाली मस्जिद में सुबह नौ बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी नमाज अदा की गई।

नमाज को लेकर जिला प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एडीएम पश्चिम एचपी शाही ने बताया कि नमाज को लेकर संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।

ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है कि ईद-उल-अजहा खुदा की राह में निसार हो जाने का दिन है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed