{"_id":"6556661dee2a9160d908aa94","slug":"cctv-cameras-raebareli-news-c-101-1-slko1031-6824-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 450 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे होगी शहर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 450 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे होगी शहर की निगरानी
Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 450 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का इंतजाम स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया है।
सदर कोतवाली में जल्द ही कंट्रोल रूम खोला जाएगा। उससे सभी सीसीटीवी कैमरों को जोड़कर निगरानी की व्यवस्था शुरू की जाएगी। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों पर नजर रखने में आसानी होगी। लूट, चोरी जैसी घटनाएं होने पर अभियुक्तों की तलाश करने में सहूलियत होगी।
अभी तक कोई वारदात होने पर पुलिस अभियुक्तों का सुराग तलाशने के लिए लोगों के घर व प्रतिष्ठान पर लगे कैमरों की मदद लेती थी। इस कार्रवाई में समय लगता है।
शहर के सारस चौराहा, सिविल लाइंस, बरगद चौराहा, मामा चौराहा, त्रिपुला, जहानाबाद, कहारों का अड्डा, सुपर मार्केट, जेल रोड, राजघाट, लालगंज तिराहा, बस स्टेशन, जिला अस्पताल चौराहा, कचहरी, रामकृपाल तिराहा, पुलिस लाइंस, डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, रामकृपाल, कैपरगंज, घंटाघर आदि स्थानों पर 450 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
इन कैमरों के जरिए शहर पर नजर रखने के लिए सदर कोतवाली में कंट्रोल बनाया जा रहा है। इसी सप्ताह कंट्रोल रूम से निगरानी शुरू होने की उम्मीद है। कंट्रोल रूम में दो-दो शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। सीओ सदर व सदर कोतवाल की निगरानी में कंट्रोल रूम का संचालन होगा।
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से लोग रोज परेशान हो रहे हैं। चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी भी हो सकेगी। किसी भी चौराहे पर जाम लगने पर उसे हटवाने की तत्काल व्यवस्था की जाएगी।
कंट्राेम रूम की तैयारी एसपी ने लिया जायजा
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पहुंचकर कंट्रोल रूम खोलने की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का काम जल्द पूरा करके सीसीटीवी कैमरे को जोड़ लिया जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों पर नजर रखना आसान होगा।