फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE Result: CBSE class 10 and 12 results may come on July 31

CBSE RESULT : 31 जुलाई को आ सकता है सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Thu, 29 Jul 2021 07:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

स्कूलों के अनुसार 31 जुलाई को रिजल्ट आ सकता है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की तरफ से इसको लेकर स्कूलों को मेल भी भेजा गया है। स्कूलों के अनुसार इस मेल के अतिरिक्त रिजल्ट जारी होने की अन्य किसी तिथि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
CBSE Result: CBSE class 10 and 12 results may come on July 31
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी हो सकता है। स्कूलों में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से जो मेल आई है उससे तो यही स्थिति साफ होती है। वहीं परीक्षा परिणाम जारी करने के एक दिन पहले शाम को बोर्ड दोबारा सूचना भी दे सकता है। इस मेल के बाद स्कूल रिजल्ट जारी होने के इंतजार में हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। गुरुवार को भी सुबह से रिजल्ट जारी होने की सूचना वायरल हुई। हालांकि कई स्कूल प्रशासन ने उन सूचनाओं को अफवाह करार दिया। स्कूलों के अनुसार 31 जुलाई को रिजल्ट आ सकता है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की तरफ से इसको लेकर स्कूलों को मेल भी भेजा गया है। स्कूलों के अनुसार इस मेल के अतिरिक्त रिजल्ट जारी होने की अन्य किसी तिथि की सूचना नहीं है। स्कूलों के अुनसार सॉफ्टवेयर द्वारा तैयार किए जा रहे रिजल्ट की वजह से इसे जारी करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


अंक घटाया या बढ़ाया तो देना होगा जवाब
हाईस्कूल के छात्रों के अंकों का मॉडरेशन काफी पहले कर दिया गया था। लेकिन कुछ गड़बड़ियां सामने आने के बाद बोर्ड ने इसका दोबारा गत 25 जुलाई तक मॉडरेशन कराया। जिस वजह से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में देरी हुई। वहीं स्कूलो ने बताया कि इस दौरान बोर्ड की क्षेत्रीय अरोड़ा ने कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों द्वारा तैयार किए जा रहे रिजल्ट और उससे संबंधित प्रपत्रों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि मॉडरेशन के लिए बोर्ड ने रेंज सेट कर यह अधिकार दिया था कि उसके अनुसार अंक घटा व बढ़ा सकते थे। लेकिन इसके लिए रिमार्क देना भी अनिवार्य है। छात्र के अंक क्यों बढ़ा रहे और क्यों घटा रहे इससे संबंधित प्रपत्र सहित जवाब भी दिया गया। ताकि भविष्य में कोई चुनौती दे तो उसका प्रूफ तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed