{"_id":"6641e5395b95085fd909a765","slug":"cbse-result-2024-cbse-declared-result-of-high-school-and-intermediate-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: सीबीएसई ने अचानक जारी किया परिणाम, विद्यार्थियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: सीबीएसई ने अचानक जारी किया परिणाम, विद्यार्थियों के चेहरे खिले
Mon, 13 May 2024 03:32 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 May 2024 03:32 PM IST
सार
सीबीएसई ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लखनऊ में आरएलबी की आरती यादव और दिव्या शर्मा ने एक बराबर 98.6 फीसदी अंक इंटरमीडिएट में हासिल किए।
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र व आरती यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को अचानक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने अपने रिजल्ट देखने शुरू किए। बोर्ड ने इस बात मेरिट नहीं जारी की है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में राजधानी में आरएलबी की आरती यादव और दिव्या शर्मा ने एक बराबर 98.6 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा बड़ी संख्या में राजधानी के स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट का रिजल्ट सुबह 11 बजे तो हाईस्कूल का दो बजे के करीब जारी हुआ। परीक्षा में एक बार फिर से विज्ञान के साथ ही मानविकी वर्ग के विद्यार्थियों ने अच्छे नंबर हासिल किए। कई विषयों में विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक भी हासिल किए।
विज्ञापन