{"_id":"63ec6ead71db8dce2d0d06de","slug":"cbse-examination-starts-from-today-in-lucknow-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू: 32 केंद्रों पर 39 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू: 32 केंद्रों पर 39 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Wed, 15 Feb 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:03 AM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। लखनऊ में 32 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर के 32 केंद्रों पर आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके लिए परीक्षार्थी सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
कक्षा 12 का पहला पेपर इंटरप्रेन्योरशिप और कक्षा 10 में पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा और थाई की परीक्षा होगी। सीबीएसई की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि लखनऊ में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 39,415 बच्चे परीक्षा देंगे। 10वीं के 19,061 और 12वीं के 20354 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई।