{"_id":"5fdbaf878ebc3e3eb808ba58","slug":"cbse-board-exam-will-be-conducted-offline-lko-city-news-lko5553956141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की तरह ऑफलाइन ही होगी सीबीएसई की प्रयोगात्मक व बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की तरह ऑफलाइन ही होगी सीबीएसई की प्रयोगात्मक व बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना गाइडलाइन के तहत केवल व्यवस्था में होगा बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रयोगात्मक और बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन व्यवस्थाएं बदली रहेंगी। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में पढ़ाई दीपावली के बाद से शुरू हो पाई। उसमें भी सभी कक्षाएं नहीं चल रहीं। ऐसे में अभिभावक और छात्र मानकर चल रहे थे कि इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन परीक्षाएं हो सकती है। छात्र यह भी मानकर चल रहे थे कि हो सकता है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही ना हो, लेकिन बोर्ड ने ऐसी सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।
बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवस्था बदली रहेगी, लेकिन परीक्षा पैटर्न वही रहेगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि पहले प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी, जिसके बाद परीक्षाएं होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व की भांति लैब में ही ली जाएंगी। छात्र व अभिभावकों के मन में शंका थी कि इस बार प्रयोगात्मक नहीं होगी, लेकिन पहले की तरह परीक्षक आएंगे और प्रैक्टिकल लेंगे। इस दौरान उन्हें उसकी फोटो खींचकर तत्काल सीबीएसई की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। इसके लिए एक हफ्ते के अंदर बोर्ड प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा के संबंध में कार्यक्रम व जानकारी उपलब्ध करा देगा। प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा दोनों को संचालित करने को लेकर एसओपी भी जारी होगी।
व्यवस्था में होगा बदलाव
इस बार बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड द्वारा एसओपी जारी की जाएगी। इस बार परीक्षा कक्ष में छात्रों की संख्या आधी हो जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा में इसका एक्सपेरिमेंट हो चुका है। कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ज्यादा से ज्यादा 12 छात्र ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर आइसोलेशन रूम भी रहेगा ताकि यदि किसी की तबीयत खराब हो तो उसको अलग किया जा सके। ऐसे में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी होगी।