{"_id":"67cf4db180521aba7804366f","slug":"cbse-10th-maths-paper-was-available-half-an-hour-late-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1111771-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीबीएसई 10वीं में आधा घंटा देरी से मिला गणित का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीबीएसई 10वीं में आधा घंटा देरी से मिला गणित का पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में सीबीएसई की 10वीं की गणित का प्रश्नपत्र सोमवार को परीक्षार्थियों को आधा घंटा देरी से मिला। इससे परीक्षार्थी परेशान हुए।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन प्रश्नपत्र केंद्र पर 10:55 बजे पहुंचा। इसके बाद परीक्षा 11 बजे से शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर समाप्त होने का समय आधा घंटा बढ़ा दिया गया, जिससे प्रश्नपत्र तो पूरा हल कर लिया। फिर भी कई परीक्षार्थी परेशानी हुए। इस केंद्र पर अवध कॉलेजिएट, एलपीएस सेक्टर आई आशियाना सहित आधा दर्जन कॉलेजों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। मामले में सीबीएसई कोआर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। केंद्र पर पेपर पहुंचाने की पूरी निगरानी की जाती है। ऐसा हुआ है तो केंद्र व्यवस्थापक से जवाब मांगा जाएगा। उधर, प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक राजेश कुमार शुक्ला का कहना है कि लंगड़ा फाटक क्रॉसिंग के पास जाम के चलते पेपर पहुंचने में देरी हुई। बोर्ड को इसकी सूचना भेजने के साथ पेपर का समय भी बढ़ा दिया गया था।