{"_id":"6480512a015f1fa01c081423","slug":"cbi-starts-investigation-in-64-lakh-rupees-fraud-in-jhansi-post-office-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Post office: फर्जी नाम-पते पर खाता खोलकर डाकघर के 64 लाख हड़पने के मामले की CBI जांच शुरू, 14 आरोपी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Post office: फर्जी नाम-पते पर खाता खोलकर डाकघर के 64 लाख हड़पने के मामले की CBI जांच शुरू, 14 आरोपी निशाने पर
Wed, 07 Jun 2023 03:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:13 PM IST
सार
झांसी के प्रधान डाकघर, उपडाक घरों में फर्जी बचत खाते खुलवाकर लाखों रुपये हड़पने के मामले की जांच शुरू हो गई है। डाकघर के अधिकारियों की शिकायत पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रधान डाकघर और उप डाकघरों में फर्जी नाम-पते से बचत खाता खोलकर 64 लाख रुपये का गबन करने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक बीके पांडेय ने सीबीआई से इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। उन्होंने प्रधान डाकघर द्वारा जारी चेकों में डाकघर के कुछ तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलीभगत से कूटरचना करके सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डाकघर के अधिकारियों ने जब इस प्रकरण के सामने आने के बाद जांच की तो सात बैंक खातों के जरिये फर्जीवाड़ा अंजाम देने की पुष्टि हुई। अधिकारी अभी कई अन्य चेकों का परीक्षण भी कर रहे हैं, जिसके बाद कुछ अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नियम विरुद्ध दाखिला लेने वाले 66 नर्सिंग कॉलेजों को नोटिस, छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं
डाकघर के अधिकारियों की जांच में जिन लोगों को इस फर्जीवाड़े का आरोपी बताया गया है, उनमें प्रधान डाकघर के तत्कालीन सीनियर पोस्टमास्टर एवरन सिंह, तत्कालीन डाक सहायक अशोक कुमार, तत्कालीन उप डाकपाल हरदास वर्मा, तत्कालीन डाक सहायक अरविंद पटेल, तत्कालीन डिप्टी पोस्टमास्टर एके शांडिल्य, तत्कालीन कार्यवाहक सीनियर पोस्टमास्टर रशीद खान मंसूरी, अरुण कुमार, ए कुमार, अरुण कुमार, अनिल राजपूत, अनिल, मोहम्मद रईस, प्रतिपाल सिंह और रवि कुमार शामिल हैं।