{"_id":"5aff11c94f1c1bd9408b64a6","slug":"cbi-started-inquiry-with-policemen-involved-in-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गैंगरेप प्रकरण : पुलिसकर्मियों के कॉल डिटेल से खुलेंगा अहम राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव गैंगरेप प्रकरण : पुलिसकर्मियों के कॉल डिटेल से खुलेंगा अहम राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 May 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीई ने उन्नाव गैंगरेप प्रकरण में गिरफ्तार किए गए माखी थाने के तत्कालीन इंचार्ज अशोक सिंह भदौरिया और दरोगा कामता प्रसाद सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इनकी तीन दिन की रिमांड हासिल कर ली थी। इनसे हासिल जानकारी का सच्चाई परखने के लिए सीबीआई आरोपियों के फोन की काल डिटेल भी हासिल की है।
विज्ञापन
रिमांड की अवधि शुक्रवार सुबह दस बजे से शुरू हुई। इनसे सीबीआई ने कई पारियों में पूछताछ की। पूछताछ का खास मुद्दा यह था कि उन दोनों ने किसके कहने पर आरोपियों की मदद की।
विज्ञापन
यह भी पूछा गया कि पीड़िता के पिता की हत्या की कोशिश में उनकी क्या संलिप्तता थी। मामले की लीपापोती करने के लिए कौन-कौन अधिकारी उन पर दबाव डाल रहे थे। इसके चलते इस मामले में आरोपियों को बचाने के लिए उन्होंने क्या-क्या कोशिश की।
सीबीआई का मानना है कि दोनों ही दरोगाओं के आरोपियों या पीड़ित पक्ष से कोई करीबी संबंध नहीं है। ऐसे में इस गंभीर प्रकरण में उनके द्वारा जो रवैया अख्तियार किया गया उसकी वजह किसी का दबाव ही हो सकता है।
इसी वजह से सीबीआई दोनों पुलिस कर्मियों के फोन की काल डिटेल भी हासिल कर चुकी है जिसमें यह देखा जा कहा है कि आरोप लगने के बाद किस-किस अधिकारी ने कब और कितनी बार उनसे बात की।
यह भी देखा जा रही है कि इन दोनो ने किस-किस अधिकारी को इस दौरान अपनी तरफ से फोन किया। सीबीआई का पूछताछ देर शाम तक जारी रही। सीबीआई इन्हें शनिवार को अपने साथ उन्नाव भी ले जाने पर विचार कर रही है।