{"_id":"5eb8598e57ab3d263e207861","slug":"cbi-records-statement-of-former-uppcl-chairman-and-md-in-pf-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किए यूपीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन और एमडी के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किए यूपीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन और एमडी के बयान
Mon, 11 May 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 May 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के पीएफ को निजी कंपनियों में निवेश करने के मामले में सीबीआई ने यूपीपीसीएल के पूर्व चेयरमैन आलोक कुमार और पूर्व एमडी अपर्णा यू के बयान दर्ज किए। इन दोनों अधिकारियों को सीबीआई ने बयान दर्ज कराने के लिए अपने दफ्तर बुलाया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने आलोक कुमार और अपर्णा यू से पीएफ के पैसे को निवेश करने को लेकर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और उसमें उनके योगदान के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारियों ने पूछा कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में कब आया और कार्रवाई कब की गई। सूत्रों ने यह भी बताया कि पूर्व चेयरमैन और एमडी ने अपने अपने बयान में यही बताया कि पीएफ के पैसे का निवेश कहां करना है, यह ट्रस्ट और वित्त निदेशक मिलकर तय करते थे। जब अनधिकृत तरीके से निवेश की जानकारी मिली तो कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष यूपीपीसीएल में कर्मचारियों के पीएफ की लगभग 4 हजार करोड़ की रकम को गलत तरीके से दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में निवेश करने का मामला समाने आया था।