फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi raid at ias officer b chandrakala residence in lucknow

चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला के आवास समेत कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Sat, 05 Jan 2019 12:29 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 05 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
cbi raid at ias officer b chandrakala residence in   lucknow
आईएएस बी चंद्रकला का लखनऊ स्थित आवास

सीबीआई ने शनिवार को चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास समेत करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। बी चंद्रकला पर हमीरपुर में जिलाधिकारी रहते हुए अवैध खनन व अपने चहेतों को खनन पट्टे देने का आरोप है। 

विज्ञापन


एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दो साल पहले हाईकोर्ट ने बी चंद्रकला द्वारा आवंटित सभी मौरंग खनन के पट्टों को खारिज कर दिया था। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान हुए खनन व पट्टों के आवंटन की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में आज सुबह करीब आठ सीबीआई अधिकारियों ने बी चंद्रकला के लखनऊ में योजना भवन के समीप स्थित सफायर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में छापा मारा। इसके साथ ही हमीरपुर, जलौन, बुलंदशहर आदि कई जगहों पर भी अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश मिश्रा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव दीक्षित के आवास व कार्यालयों भी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य खनन माफियाओं के गोदाम में सीबीआई टीम की छापेमारी की गई।

कार्रवाई कर बाहर निकले सीबीआई अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया से कोई बात नहीं की। चंद्रकला यूपी कैडर में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 

2012 में अखिलेश सरकार में चंद्रकला को पहली पोस्टिंग में बतौर जिलाधिकारी हमीरपुर जिले में नियुक्त किया गया था। यहां उन्होंने खनन पट्टों के आवंटन में तय नियमावली का उल्लंघन करते हुए 50 मौरंग के खनन पट्टे किए थे। 


जबकि मौजूदा समय में खनन पट्टों के आवंटन व खनन पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी थी। इसके अलावा खनन पट्टों का आवंटन ई-टेंडरिंग व्यवस्था के जरिए करने का प्रावधान था। बतौर जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने मनमाने ढंग से पट्टों का आवंटन कुछ चुनिंदा लोगों को किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed