सीबीआई ने अमनमणि के करीबी पर भी कसा शिकंजा, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने मंगलवार शाम अमनमणि के करीबी एक ठेकेदार को भी सारा सिंह मर्डर केस में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। ठेकेदार को नवल किशोर रोड बुलवाया गया था।
बुधवार सुबह सीबीआई अमनमणि और उक्त ठेकेदार को क्राइम सीन का रिक्रिएशन करने के लिए सड़क मार्ग से फीरोजाबाद ले जा सकती है। इसके अलावा सीबीआई ने तीन अन्य लोगों से लंबी पूछताछ की।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि अमनमणि और उसके करीबी ठेकेदार का आमना-सामना कराकर तीन इंस्पेक्टरों की टीम ने सवाल-जवाब किया।
अमनमणि और ठेकेदार पहले पुरानी बातों को ही दोहराते रहे लेकिन सीबीआई ने ठेकेदार को अपने सवालों से उलझा दिया। ठेकेदार कई सवालों के जवाब नहीं दे सका जिसके बाद उसे सीबीआई ऑफिस में ही रोक लिया गया।
अमनमणि को घटनास्थल पर ले जाने की तैयारी में सीबीआई
सीबीआई ने घटनास्थल पर मौजूद रहे तीन अन्य लोगों से भी हादसे की जानकारी ली।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई बुधवार को क्राइम सीन के रिक्रिएशन के लिए अमनमणि को स्विफ्ट डिजायर कार से फीरोजाबाद स्थित घटनास्थल ले जाने की तैयारी कर रही है।
अमनमणि को उसी वक्त और उसी रूट से ले जाया जाएगा, जैसे वह सारा को अपने साथ कार से ले गया था।
बृहस्पतिवार को अमनमणि को गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश करना है। बता दें, सीबीआई अमनमणि को पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई है।