फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI could not present document related to Kalyan Singh leaving Governor post.

कल्याण सिंह के राज्यपाल पद छोड़ने को लेकर सीबीआई पेश नहीं कर सकी साक्ष्य, मांगा समय

Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
CBI could not present document related to Kalyan Singh leaving Governor post.
भाजपा नेता कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala

अयोध्या स्थित विवादित ढांचा विध्वंस मामले में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को बतौर आरोपी तलब करके मुकदमा चलाए जाने की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सीबीआई कोई प्रामाणिक साक्ष्य पेश नहीं कर सकी।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने 16 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय करते हुए सीबीआई से कहा कि वह इस बात का प्रामाणिक साक्ष्य दे कि कल्याण सिंह वर्तमान में किसी सांविधानिक पद पर नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके पहले सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मुख्यालय से कोई सूचना नहीं मिली है कि कल्याण सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल का पद छोड़ा है। इस पर कोर्ट ने इस बाबत प्रामाणिक साक्ष्य पेश करने के लिए समय देते हुए 16 सितंबर की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर आरोपी मुकदमा चलाने वाली अर्जी दी थी

बताते चलें, गत 9 सितंबर को कल्याण सिंह के राजस्थान के राज्यपाल पद से रिटायर होने व भाजपा की सदस्यता लेने की जानकारी के बाद सीबीआई ने कल्याण को बतौर आरोपी तलब करके मुकदमा चलाने की मांग वाली अर्जी दी थी।

इसमें बताया गया था कि 19 अप्रैल 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण सिंह के सांविधानिक पद पर होने के चलते उनके खिलाफ मुकदमा चलाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब कल्याण सिंह सांविधानिक पद पर नहीं हैं। लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। इस पर कोर्ट ने सीबीआई को 11 सितंबर को इस संबंध में साक्ष्य पेश करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed