महाभ्रष्ट यादव सिंह को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार महाभ्रष्ट चीफ इंजीनियर यादव सिंह यादव सलाखों के पीछे पहुंच ही गया। सीबीआई ने बुधवार शाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। सीबीआई ने यादव सिंह को पूछताछ के लिए बुधवार को मुख्यालय पर बुलाया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद यूपी के कई बड़े नेता भी लपेटे में आ सकते हैं।
दरअसल, यादव सिंह एक ऐसा शख्स है जिसकी मौजूदा सपा व पूर्व की बसपा सरकार में खूब चलती रही है। राजनीतिक रसूख वाले लोगों के साथ उठने-बैठने वाला यादव सिंह एक साल से ज्यादा वक्त से निलंबित चल रहा था।
सीबीआई का मानना है कि बिना राजनीतिक सरपरस्ती के कोई चीफ इंजीनियर स्तर का अफसर पूरे अधिकारों के साथ इतने लंबे समय तक घोटाले को अंजाम नहीं दे सकता था।