{"_id":"67e8fc2beff07b98ba0fcb99","slug":"cbi-arrested-je-involved-in-army-bribery-racket-secrets-revealed-during-interrogation-earlier-arrested-accused-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सेना के घूसखोरी रैकेट में शामिल जेई भी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके: पूछताछ में खुले थे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सेना के घूसखोरी रैकेट में शामिल जेई भी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके: पूछताछ में खुले थे राज
Sun, 30 Mar 2025 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:39 PM IST
सार
सीबीआई ने सेना के घूसखोरी रैकेट में शामिल जेई को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले गिरफ्तार दो गैरिसन इंजीनियरों के साथ संलिप्तता के प्रमाण मिले थे। पूरा मामला मैनपावर सप्लाई करने वाली दिल्ली की फर्म से 2.88 लाख रुपये घूस मांगने का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के प्रयागराज में सेना (एमईएस) के घूसखोरी रैकेट में शामिल जूनियर इंजीनियर अनूप सिंह को भी सीबीआई ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गैरिसन इंजीनियर रवि सिंह और असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर विमल कुमार को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद जांच में जेई अनूप सिंह की संलिप्तता का प्रमाण मिला था। तीनों को शनिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत मे पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि तीनों दिल्ली की फर्म रुद्राक्ष इंटरप्राइजेज से टेंडर की मंजूरी का पत्र देने के बदले 2.88 लाख रुपए घूस मांग रहे थे। फर्म को जेम पोर्टल के जरिए मैनपावर सप्लाई का 24 लाख रुपये का काम मिला था, जिसका स्वीकार्यता पत्र (एलओसी) जारी करने के लिए 12 फीसदी घूस मांगी गई थी।
यह भी पढ़ेंः- UP: ट्रेंड सेटर बनीं लखनऊ की काजल, गोरखपुर की मंसा और सहेलियां; खुद का जीवन बदला...अब गांव में बदलाव का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि तीनों दिल्ली की फर्म रुद्राक्ष इंटरप्राइजेज से टेंडर की मंजूरी का पत्र देने के बदले 2.88 लाख रुपए घूस मांग रहे थे। फर्म को जेम पोर्टल के जरिए मैनपावर सप्लाई का 24 लाख रुपये का काम मिला था, जिसका स्वीकार्यता पत्र (एलओसी) जारी करने के लिए 12 फीसदी घूस मांगी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: ट्रेंड सेटर बनीं लखनऊ की काजल, गोरखपुर की मंसा और सहेलियां; खुद का जीवन बदला...अब गांव में बदलाव का प्रयास
विज्ञापन
घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोचा था
फर्म संचालक पवन कुमार तिवारी ने सीबीआई में इसकी शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने पर घूस मांगने वाले इंजीनियरों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को राजधानी की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम प्रयागराज भेजी गई, जिसने देर शाम पहले रवि सिंह और विमल कुमार को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।सीबीआई ने तीनों के आवास पर की छापेमारी
पूछताछ में जेई अनूप सिंह की भूमिका पता लगने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने तीनों के आवास पर छापा भी मारा, जहां तमाम टेंडर से संबंधित दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन