फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cattering charge increased in Shtabdi express

कैटरिंग के करंट से किराये में तेजस से आगे निकली शताब्दी एक्सप्रेस

Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cattering charge increased in Shtabdi express
शताब्दी एक्सप्रेस में कैटरिंग का चार्ज बढ़ा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
नीरज ‘अम्बुज’
विज्ञापन

महंगी कैटरिंग की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस का किराया देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस से भी महंगा हो गया है। इससे यात्रियों को जेब और ढीली करनी पड़ रही है।
10 दिसंबर को तेजस एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2,321 रुपये है, जबकि शताब्दी का किराया 2480 रुपये पहुंच गया है। वहीं, चेयरकार में किराया 1,475 रुपये तथा शताब्दी में 1,390 रुपये है।
विज्ञापन

शताब्दी की चेयरकार में पहले जो कैटरिंग 165 रुपये में मिलती थी, यात्रियों को उस पर अब 275 रुपये तथा एग्जीक्यूटिव व अनुभूति क्लास में 185 की जगह 385 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों के लिए कैटरिंग सुविधा शुरू की गई है। दरों को लेकर निर्णय बोर्ड स्तर से होता है।
मालूम हो कि गत वर्ष मार्च में कोविड की वजह से ट्रेनें बंद कर दी गई थीं। करीब पांच महीने के बाद ट्रेनों को पटरी पर उतारा गया तो कैटरिंग पर रोक लगा दी गई। इसके बाद शताब्दी के टिकट से कैटरिंग चार्ज भी घटा दिए गए।
अब रेलवे प्रशासन ने शताब्दी व दूरंतो में खानपान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। इसे दिसंबर से लागू कर दिया। कैटरिंग के दाम बढ़ने से यात्री परेशान हैं।
ईएफटी पर मिलेगी कैटरिंग
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी में जिन यात्रियों ने चार महीने पहले टिकट बुक करवाए हैं और ट्रेन में ही भुगतान कर खानपान की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए भुगतान के बाद उनकी ईएफटी कटेगी।

यात्रियों से लूट रहा रेलवे
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि रेलवे ने नई दरों से भी महंगे रेट पर खानपान सेवा शुरू की है। इससे सफर अब और भी महंगा हो गया है।
इतना हो गया है कैटरिंग चार्ज (रुपये में)
ट्रेन चेयरकार एग्जीक्यूटिव/सेकेंड-थर्ड एसी
शताब्दी 275 385
राजधानी 310 310
तेजस - -
इतना महंगा हो रहा है टिकट (रुपये में)
चार्ज शताब्दी राजधानी तेजस
बेस फेयर 1,860 821 2,210
रिजर्वेशन चार्ज 60 40 -
सुपरफास्ट चार्ज 75 45 -
डायनेमिक फेयर - 329 -
जीएसटी 100 62 111
कैटरिंग 385 310 -
-------------------------------------------------------------
कुल 2,480 1,610 2,321
-------------------------------------------------------------
(नोट: यह टिकट ब्रेकअप शताब्दी व तेजस में एग्जीक्यूटिव तथा राजधानी में थर्ड एसी क्लास का लखनऊ से नई दिल्ली के बीच दस दिसंबर का है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed