फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cat three-b will start soon at amausi airport

धुंध, कोहरे के कारण विमान नहीं होंगे देरी के शिकार, जल्द शुरु होगा कैट थ्री-बी

Sat, 02 Nov 2019 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
cat three-b will start soon at amausi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर
 अमौसी एयरपोर्ट पर धुंध, कोहरे के कारण विमान देरी के शिकार नहीं होंगे। लो विजिबिलिटी में उड़ानों की लैंडिंग को लगाया गया अत्याधुनिक कैट थ्री-बी जल्द शुरू हो जाएगा। कोहरे में दृश्यता कम होने पर भी विमानों की लैंडिंग में दिक्कतें न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर दो साल पहले कैट थ्री-बी आईएलएस (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) लगाया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजधानी में धुंध की वजह से दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद व कोलकाता रूट की 16 फ्लाइटें घंटों लेट हो गई थीं। फ्लाइटों की लैंडिंग में भी दिक्कतें आ रही थीं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम की जांच कर ली है और कोहरा शुरू होने से पहले यह पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा।
विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट के ओएसडी संजय कुमार नारायण ने बताया कि कैट थ्री-बी आईएलएस सहित सभी उपकरणों की नियमित मरम्मत होती है। कुछ समय पहले तक रनवे की मरम्मत का काम दिन में हो रहा था, अब रात में काम कराया जा रहा है। कैट थ्री-बी से विमानों की लेटलतीफी पर अंकुश लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर लेट हुए विमान

cat three-b will start soon at amausi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी में धुंध, कोहरे के कारण इंडिगो की फ्लाइट 6ई-185 अमौसी से 35 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी। विमान 6ई-306 भी दिल्ली के लिए एक घंटे दस मिनट की देरी से शाम सवा चार बजे रवाना हुआ। ऐसे ही दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-811 एक घंटे लेट पहुंची। इंडिगो की उड़ान 6ई-959 42 मिनट, 6ई-943 शुक्रवार को 35 मिनट लेट हुई। लखनऊ से मुंबई इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5318 करीब 35 मिनट देरी से उड़ी।

दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। उड़ान संख्या 6ई-6966 हैदराबाद से 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे दिल्ली पहुंचती है। शुक्रवार को दिल्ली में मौसम बिगड़ने की वजह से लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इसकी वजह से शाम 4.30 बजे वापस दिल्ली भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed