{"_id":"9ff1d09bfb5a10c84899a014d9528e38","slug":"cat-examination-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप बी स्कूलों में दाखिले की आज शुरू होगी 'जंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप बी स्कूलों में दाखिले की आज शुरू होगी 'जंग'
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के 13 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) व टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए बुधवार से कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) शुरू होगा। 16 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर तक यह टेस्ट होगा।
विज्ञापन
देश भर में 1.94 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे और यूपी से इस बार 22841 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
देश भर में महाराष्ट्र के बाद यूपी दूसरे नंबर पर है जहां पर सबसे अधिक स्टूडेंट परीक्षा में बैठ रहे हैं। राजधानी में इसके लिए दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कैट का रिजल्ट 14 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
कैट के समन्वयक प्रो. रोहित कपूर के अनुसार परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार कैट में 115 सीटें बढ़ाई गई हैं। इस तरह कुल 3315 सीटों पर दाखिले के लिए 1.94 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
हालांकि इस बार कैट में बीते साल के मुकाबले करीब 20 हजार अभ्यर्थी कम शामिल हो रहे हैं। यूपी में भी बीते साल 25270 स्टूडेंट बैठे थे लेकिन इस बार 22841 स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं।
प्रो. रोहित कपूर के मुताबिक वहीं स्टूडेंट परीक्षा में बैठ रहे हैं जिन्हें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है।
दो सेशन में आयोजित होंगी परीक्षाएं
कैट का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। इसमें पहले सेशन में कैट सुबह दस बजे से आयोजित होगी। इसमें शामिल होने वाले स्टूडेंट को अपनी रिपोर्टिंग परीक्षा केन्द्र पर सुबह साढ़े आठ बजे देनी होगी।
वहीं दूसरे सेशन में कैट दोपहर 3:15 मिनट पर आयोजित होगी और इसके लिए स्टूडेंट को दोपहर 1:45 मिनट पर परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। अगर स्टूडेंट लेट हुए तो उन्हें कैट देने से रोक दिया जाएगा। यहां पर स्टूडेंट की बॉयोमेट्रिक जांच की जाएगी।
इसमें डिजिटल फोटो के साथ-साथ उसका फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा। इसके अलावा उसके डॉक्यूमेंट की जांच होगी फिर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां