{"_id":"6a5fb0959948724dea081772","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-and-a-liquor-shop-lucknow-news-c-13-lko1070-1838290-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मकानों और शराब की दुकान से नकदी, जेवर साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मकानों और शराब की दुकान से नकदी, जेवर साफ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लखनऊ। पारा, इंदिरानगर और गाजीपुर इलाके में दो मकानों, शराब की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये, जेवर साफ कर दिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर कराई है।
पारा के जलालपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 19 जुलाई की रात वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे घुसे चोर कमरे में रखे बक्से और लॉकर को काटकर 40 हजार रुपये और लाखों के जेवर ले गए। सुबह करीब छह बजे वारदात का पता चला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदिरानगर में शिव एन्क्लेव निवासी धर्मेंद्र कुमार के मकान से चोरों ने 17 जुलाई को दस हजार रुपये व सोने की दो अंगूठियां चुरा लीं। घटना के वक्त धर्मेंद्र बाहर थे। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। उधर, इंदिरानगर के जरहरा निवासी सुरजीत सिंह की सेक्टर-25 में शराब की दुकान है। सात जुलाई को चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर लाखों की नकदी और शराब की कई बोतलें चुरा लीं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।