फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cases filed against Seven policemen including former SP of Amethi

अमेठी के पूर्व एसपी सहित सात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज Updated Sat, 01 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
cases filed against Seven policemen including former SP of Amethi
एक अधिवक्ता को अगवाकर मारने-पीटने के एक मामले में मुसाफिरखाना थाने में जिले के पूर्व एसपी के साथ छह पुलिस कर्मियों व एक जीप स्वामी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह केस हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। मामले की विवेचना सुल्तानपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना क्षेत्र के गांव अजियाउर देवी मजरे ऊंचगांव के रहने वाले अधिवक्ता राघवेंद्र द्विवेदी की पत्नी सुमन (ग्राम प्रधान) ने पिछले दिनों हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि मुसाफिरखाना कोतवाली व अलीगंज चौकी पुलिस ने फरवरी माह में उनके पति का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


 एनकाउंटर की साजिश विफल होने पर पुलिस कर्मियों ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया। जमकर पिटाई की। सुमन की याचिका पर हाईकोर्ट ने मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोर्ट ने पिछले दिनों अमेठी के तत्कालीन एसपी कुंतल किशोर गहलोत, मुसाफिरखाना कोतवाल रहे पारसनाथ सिंह व अलीगंज चौकी इंचार्ज रहे दिनेश सिंह और मुसाफिरखाना के सिपाही सूर्यप्रकाश, पुष्पराज, देवेश कुमार व ऋषिराज के साथ ही उस जीप स्वामी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके वाहन से अधिवक्ता का अपहरण हुआ था। 

कोर्ट का आदेश पर अधिवक्ता ने केस दर्ज कराने के लिए मौजूदा एसपी अनुराग आर्य को तहरीर दी। उस तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात पूर्व एसपी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दर्ज केस की जांच सुल्तानपुर पुलिस करेगी। 

एसपी अनुराग आर्य ने पूर्व एसपी कुंतल किशोर, पूर्व कोतवाल व पूर्व चौकी इंचार्ज समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर पूर्व एसपी समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विवेचना के लिए प्राथमिकी की प्रति सुल्तानपुर एसपी को भेज दी गई है। दूसरी तरफ अधिवक्ता राघवेंद्र द्विवेदी का कहना कि उनके चलते पुलिस क्षेत्र में अवैध वसूली नहीं कर पा रही थी। इससे नाराज पुलिस ने 24 फरवरी को एक फर्जी केस दर्ज किया तीन दिन बाद अगवा कर उनकी निर्ममता से पिटाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed