फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case to be registered against bus conductors

संविदा कंडक्टरों पर दर्ज होगा केस

Sat, 07 Dec 2013 08:39 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
case to be registered against bus conductors

परिवहन निगम ने क्षेत्रीय भर्ती समिति की सांठगांठ से फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे संविदा कंडक्टर बनने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में कुल 200 ऐसे संविदा कंडक्टर हैं, जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र से पद हथियाया था।

इसमें 20 अभ्यर्थी तो लखनऊ परिक्षेत्र के हैं, जिसके क्षेत्रीय प्रबंधक को परिवहन मंत्री लापरवाही के आरोप में बृहस्पतिवार रात में निलंबित कर चुके हैं।

एफआईआर दर्ज कराने का आदेश

प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम की फटकार पर आदेश के 25 दिन बाद बीते बुधवार को संबंधित प्रधान प्रबंधक ने फर्जी आईटीआई, पीआरडी एवं एनसीसी प्रमाण पत्र से बने संविदा कंडक्टरों की सूची संलग्न करते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेजकर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराने का आदेश भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह भी आदेशित किया गया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे। जानकारी में आया कि इस सरकुलर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधकों ने ऐसे संविदा कंडक्टरोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा कि 15 दिसंबर तक ऐसे संविदा कंडक्टरों पर मुकदमा दर्ज हो जाएगा।


चॉर्जशीट भी जारी
परिवहन निगम ने संविदा कंडक्टरों पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी भर्ती के सिलसिले में चॉर्जशीट जारी करने का सिलसिला जारी कर दिया है। मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की क्रास सत्यापन नहीं कराया।

इन प्रमाण पत्र की क्रास चेकिंग होती तो फर्जी प्रमाण पत्र धारक संविदा कंडक्टर नहीं बन पाते। ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधकों को अब चॉर्जशीट का जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed