फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered in case of death of mother and child

Lucknow News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case of death of mother and child
गिलौला (श्रावस्ती)। कस्बा क्षेत्र गिलौला स्थित मेडिकल स्टोर में प्रसव के बाद बुधवार को हुई जच्चा व बच्चा की मौत के मामले में शनिवार देर शाम गिलौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसमें दो नामजद व दो अज्ञात शामिल हैं जिनके विरुद्ध पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर केरवनिया निवासी सुरेश कुमार चौहान की पत्नी रानी (30) का मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित कमरे में बुधवार को प्रसव हुआ था। जन्म के करीब 20 मिनट बाद शिशु की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला को वहां से हटा दिया गया था। घर ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में सुरेश की ओर से गिलौला थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई थी। इसके बावजूद मामला दर्ज नहीं हुआ। मीडिया में मामला आने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने सीएचसी गिलौला के अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम गिलौला पुलिस ने मनोज व विनय गुप्ता, एक अज्ञात आशा और एक अन्य महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed