{"_id":"66106eda1732735fa2083c87","slug":"case-registered-for-murder-of-young-man-on-court-orders-lucknow-news-c-13-lko1012-675394-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या का केस दर्ज
Sat, 06 Apr 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा थानाक्षेत्र में बीते तीन नवंबर को युवक भविष्य यादव की अपनी मंगेतर के घर हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने बेटे की मंगेतर, पिता, दो भाइयों और तीन अज्ञात पर साजिश, हत्या व धमकाने का आरोप लगाया है।
अमरोहा के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले राकेश कुमार के बेटे भविष्य यादव (30) कानपुर से डॉक्टरी की पढ़ाई करते थे। पिता राकेश के अनुसार बेटे की शादी सीतापुर आवास विकास कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की बेटी मीनाक्षी यादव से तय हुई थी। मीनाक्षी यादव केजीएमयू में फार्मासिस्ट हैं और राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में किराये के मकान में रहती हैं। 29 जून 2023 को दोनों की सगाई हो चुकी थी।
राकेश के मुताबिक, मीनाक्षी ने 29 अक्तूबर को बेटे को शादी की खरीदारी के लिए लखनऊ बुलाया था। दो नवंबर को परिजन ने भविष्य से फोन पर बात की तो उसने मीनाक्षी संग एक दावत में जाने की बात बताई। तीन नवंबर की सुबह मीनाक्षी ने भविष्य के परिजन को फोन कर बताया कि भविष्य की तबीयत खराब है। परिजन अमरोहा से लखनऊ के लिए निकले। रास्ते में मीनाक्षी के भाई ने उनको कॉल कर सूचना दी कि भविष्य की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस पर है। शाम करीब चार बजे परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि भविष्य का पोस्टमार्टम हो चुका है। उसका सील शव परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सील को खोला तो भविष्य के शरीर पर चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करवाने का आरोप
मृतक के पिता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का कोई जिक्र नहीं किया गया। आरोप है कि मीनाक्षी के प्रभाव में गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई। अंतिम संस्कार के बाद राकेश कुमार ने मीनाक्षी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके पिता ओमप्रकाश ने धमकाया और दोबारा कॉल न करने की धमकी दी। राकेश का आरोप है कि मीनाक्षी, उसके पिता, दो भाइयों विशाल यादव, आलोक यादव और कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने शिकायत पुलिस से की, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को तालकटोरा थाने में केस दर्ज किया गया।