{"_id":"67a666013ca2711a75041957","slug":"case-registered-against-three-property-dealers-for-re-grabbing-land-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1068076-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन प्राॅपर्टी डीलरों पर दोबारा जमीन कब्जाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन प्राॅपर्टी डीलरों पर दोबारा जमीन कब्जाने का केस दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के लेखपाल मृदुल मिश्र ने बिजनौर थाने में प्रॉपर्टी डीलर सतीश, राम पक्राश, कदीर व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर नगर निगम की जमीन पर दोबारा कब्जा कर प्लॉटिंग करने का आरोप है। इससे पहले नवंबर 2024 में आरोपियों पर तत्कालीन लेखपाल संदीप कुमार यादव ने केस दर्ज कराया था।
लेखपाल के मुताबिक बिजनौर में नगर निगम की जमीन है। यहां बिजनौर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सतीश व उसके साथियों ने कब्जा कर प्लाॅटिंग व रास्ते का निर्माण कराया था। शिकायत पर दो माह पहले नगर निगम की टीम ने जमीन से कब्जा हटवाया। मगर, बुधवार को टीम को फिर जमीन पर आरोपियों का कब्जा मिला। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राना के मुताबिक विवेचना की जा रही है।