फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered against Kotedar after suspension

Lucknow News: निलंबन के बाद कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Sep 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Kotedar after suspension
सलोन क्षेत्र के मटका कोटे की दुकान पर कालाबाजारी
विज्ञापन

कोटेदार ने 60 क्विंटल राशन डकारने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदारों की मनमानी थम नहीं रही है। क्षेत्र के मटका गांव के लोगों ने कोटेदार की राशन की कालाबाजारी पकड़ी, जिसके बाद दुकान के निलंबन के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में करीब 60 क्विंटल राशन डकारने का मामला पकड़ में आया है।
सलोन ब्लॉक क्षेत्र के मटका गांव के ग्रामीण मनोज कुमार, राम नरेश, सतीश कुमार, मालती देवी, कंचन आदि ने आईजीआरएस के माध्यम से कोटेदार शिवकांती देवी के खिलाफ राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर टीम ने गांव पहुंचकर राशन के स्टाक की जांच की। कोटेदार के घर के अंदर से 20 क्विंटल गेहूं और 40 क्विंटल चावल बरामद कर खतियारा गांव के कोटे की दुकान के सुपुर्द कर दिया गया था। यहीं से कार्डधारकों को राशन मिलेगा।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक इंद्रपाल चौरसिया ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद कोटेदार शिवकांती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed