फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case ragistered on husbands

महिलाओं ने पतियों पर दर्ज कराया केस

Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
case ragistered on husbands
लखनऊ के गाजीपुर के इंदिरानगर ए ब्लॉक निवासी सविता गुप्ता ने पति संजय पर शराब पीकर मारपीट करने और चाकू मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। सविता का कहना है कि पति अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करता है। मंगलवार को वह नशे की हालत में घर आया और उसे घर से जाने को कहा। उसने चाकू तानकर पत्नी को धमकाया। सविता ने बचाव के लिए चाकू पकड़ा तो हाथ लहूलुहान हो गया। सविता का कहना है कि पति अक्सर उसे पागलखाने में भर्ती कराने की बात कहता है।
विज्ञापन

वहीं इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी लता मिश्रा ने पति छोटेलाल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लता का कहना है कि वर्ष 2017 में छोटे बेटे सोम मिश्रा की मौत के बाद से वह पति से अलग रह रही है। वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती है। पांच अक्तूबर की शाम लगभग पांच बजे छोटेलाल उसके ठेले के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो वह मौके से भाग निकला। लता की तरफ से छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed