फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of weighing water with milk: Two more employees punished in Parag Dairy's tanker scandal

दूध के साथ पानी की तौल कराने का मामला : पराग डेयरी के टैंकर कांड में दो और कर्मचारी दंडित

Tue, 03 Aug 2021 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने पराग डेयरी के चर्चित टैंकर कांड में दो और कर्मचारियों को दंडित किया है। इनमें से एक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गया, जबकि दूसरे का लगभग दो साल का सेवाकाल बाकी है।

विज्ञापन
Case of weighing water with milk: Two more employees punished in Parag Dairy's tanker scandal
दूध टैंकर - फोटो : SELF

विस्तार

प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने पराग डेयरी के चर्चित टैंकर कांड में दो और कर्मचारियों को दंडित किया है। इनमें से एक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गया, जबकि दूसरे का लगभग दो साल का सेवाकाल बाकी है। फेडरेशन ने इन कर्मियों को न्यूनतम मूल वेतनमान पर रिवर्ट कर दिया है। इस मामले में महाप्रबंधक तक लपेटे में आ चुके हैं।

विज्ञापन


फेडरेशन के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने 31 जुलाई को टैंकर कांड के आरोपी डेयरी सुपरवाइजर आरके राय को वर्तमान के मूल वेतनमान 8000-13,500 रुपये की जगह 8000 रुपये के न्यूनतम पर रिवर्ट कर दिया है। इससे राय को करीब हर माह वेतन में 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक शिवराम यादव को मूल वेतनमान 5000-8000 की जगह 5000 रुपये के न्यूनतम वेतनमान पर रिवर्ट किया था। प्रबंध निदेशक ने जिस दिन आदेश जारी किया, शिवराम उसी दिन सेवानिवृत्त हो गए। पराग के जानकारों का दावा कि अब शिवराम को सेवानिवृत्त पर मिलने वाले देयों का भुगतान इसी वेतनमान से होगा। हालांकि, पांच अन्य डेयरीकर्मियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह था टैंकर कांड
डेयरी में साठगांठ से पशु पालकों के दूध के साथ पानी की तौल करवाकर रकम का भुगतान लेकर टैंकर मालिक से लेकर सभी बंदरबांट कर रहे थे। इस खेल का 2014 में खुलासा हुआ था। वर्ष 2017 में मामला पकड़ा गया। इससे पराग को कितनी चपत पहुंची, अब तक सही गणना नहीं हो सकी है। मामले में तत्कालीन महाप्रबंधक वीवी बेरा सहित 17 अधिकारी व कर्मचारी फंसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed