फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of selling bathing videos: Akhilesh said that the government failed to protect the dignity of women in Ma

स्नान के वीडियो बेचने का मामला: अखिलेश बोले महाकुंभ में स्त्री सम्मान की रक्षा करने में विफल रही सरकार

Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
सार

महाकुंभ में महिला स्नान के वीडियो बनाने और बेचने के मामले में सपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को महिला आयोग संज्ञान में ले। 

विज्ञापन
Case of selling bathing videos: Akhilesh said that the government failed to protect the dignity of women in Ma
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय महिला आयोग संज्ञान लेकर सक्रिय हो और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। अखिलेश बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई है तो लोग आश्वस्त हो गए कि व्यवस्था अच्छी होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कुंभ में सर्वाधिक लापता व्यक्तियों के मामले हैं, सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। स्नान के लिए जल की गुणवत्ता में कमी से तमाम लोग स्नान के बाद बीमार हो गए हैं। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल में गुणवत्ता की कमी की रिपोर्ट दी है। तमाम नाले गंगा में गिर रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के मृत्युकुंभ बयान पर कहा कि जो ममता बनर्जी ने कहा है, वो सही है। उनके राज्य के लोगों की भी जानें गई हैं। बंगाल व अन्य राज्यों से आए लोगों की बड़ी संख्या में मौत हुई है। एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। अगर रिकॉर्ड देखें, तो 11 लाख प्राइमरी स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब आदमी का संतुलन बिगड़ा हो तो जबान भी बिगड़ जाती है। यह वे लोग हैं, जो महाकुंभ का महाघपला कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed