फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of molestation on Principal Financial Advisor

Lucknow News: प्रधान वित्त सलाहकार पर छेड़खानी का केस

Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation on Principal Financial Advisor
रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाना में तैनात रहे प्रधान वित्त सलाहकार के खिलाफ छेड़खानी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। रेल कोच के प्रशासनिक भवन में निजी सचिव के पद पर तैनात रही महिला ने एफआईआर लिखाई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी का स्थानांतरण कहीं दूसरी जगह कर दिया गया है। आरोपी प्रधान वित्त सलाहकार रिटायर हो गए है। प्रयागराज जिले की रहने वाली महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आधुनिक रेल कोच कारखाना के प्रशासनिक भवन में वह निजी सचिव के पद पर तैनात थी। उस दौरान प्रधान वित्त सलाहकार जयनारायन ने कई बार ड्यूटी के दौरान छेड़खानी की थी।
विज्ञापन

महिला का दावा है कि उसने रेल कोच के उच्चाधिकारियों सहित हरिजन आयोग और सीओ लालगंज से मामले की शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed