फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of culpable homicide in the death of garden watchman

Lucknow News: बाग के चौकीदार की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide in the death of garden watchman
मलिहाबाद। बाग के चौकीदार उमेश चौधरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पत्नी मीना ने बाग मालिक के खिलाफ गैर इरादतन का केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


गया के कुजापी निवासी उमेश चौधरी (55) मलिहाबाद के संजर खां गांव में स्थित रामजी के ताड़ी के बाग की चौकीदारी करते थे। 13 मई को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बाग मालिक ने पुलिस को बताया था कि उमेश 12 मई को खाना खाकर सो गए थे। सुबह उनकी मौत हो गई थी। साथ ही काम कर रहे भतीजे बैसाखी ने बताया था कि चाचा काफी दिनों से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश की पत्नी का आरोप है कि बाद में उनको पता चला कि बाग मालिक रामजी बिना सुरक्षा उपकरण के पति को ऊंचे पेड़ पर चढ़ाकर ताड़ी तुड़वा रहा था।
इस दौरान उमेश गिरकर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। मीना की तहरीर पर बाग मालिक के खिलाफ शनिवार को मलिहाबाद थाने में गैर इरादतन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed