{"_id":"5feb903b8ebc3e41d57c3596","slug":"case-in-fraud-on-delhi-s-company-lucknow-news-lko5572655171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की कंपनी पर चार करोड़ ठगने का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की कंपनी पर चार करोड़ ठगने का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दिल्ली की एक कंपनी के खिलाफ चार करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पंकज सिरोही ने तहरीर दी। पंकज खुद एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली की कंपनी ने उनको चक गंजरिया में सड़क बनाने का काम दिया था। काम पूरा होने केबाद रुपये नहीं दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, अवध विहार के अलखनंदा इंक्लेव निवासी पंकज सिरोही अभय विजन कंसट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। जिसका कार्यालय शॉपिंग स्क्वॉयर बिल्डिंग सुशांत गोल्फ सिटी में हैं। पंकज के मुताबिक, 2016 में दिल्ली की शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी प्रा. लि. ने उनको चक गंजरिया इलाके में सड़क बनाने का काम दिया था। 5 अगस्त 2019 को उन्होंने भुगतान केलिए बिल लगाया। जिसे कंपनी के हरीश शर्मा ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट शैलेंद्र बासवराजरी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सभी बातें ईमेल के जरिए करिए कोई बातचीत मौखिक नहीं होगी।
लगातार ईमेल करने के बाद भी कंपनी ने भुगतान नहीं किया। आरोप है कि कार्य कराने में उनका 4 करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपये खर्च हुए। इसका बिल भी कंपनी को दे दिया है लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित के मुताबिक, कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट शैलेंद्र बासवराजरी, राधा कृष्ण मगल और हरीश शर्मा ने जालसाजी कर भुगतान फंसाया और मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धमकी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।