फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed for using fake letter pad of Uttar Pradesh cabinet minister Suresh Khanna.

एम्स के निदेशक को भेजा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री का फर्जी प्रशस्तिपत्र, केस दर्ज

Fri, 13 Mar 2020 07:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed for using fake letter pad of Uttar Pradesh cabinet minister Suresh Khanna.
चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश स्थित एम्स के निदेशक व केजीएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत को चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के फर्जी हस्ताक्षर करके प्रशस्तिपत्र भेजने का मामला सामने आया है। फर्जी प्रशस्तिपत्र के बारे में मंत्री को पता चला तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद निजी सचिव प्रथम छोटेलाल ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रशस्तिपत्र किसने बनाया और उसे प्रो. रविकांत तक किसने पहुंचाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रशस्तिपत्र बनाने वाले ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री का जाली लेटरपैड भी तैयार किया था। प्रशस्तिपत्र पर कमल का फूल बना है जो मंत्री के शासकीय लेटरहेड पर नहीं होता। लेटरहेड पर चिकित्सा शिक्षा विभाग का नाम भी गलत तरीके से लिखा गया है। फर्जी प्रशस्तिपत्र की जानकारी मंत्री को बीते महीने मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में प्रशस्तिपत्र के फर्जी होने की पुष्टि के बाद एफआईआर दर्ज की गई। अब मंत्री का फर्जी लेटरपैड बनवाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed