{"_id":"67c9f0c8581419e1dc0144db","slug":"case-filed-for-throwing-stones-on-vande-bharat-recording-sought-raebareli-news-c-101-1-slko1034-128782-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने में केस दर्ज, रिकॉर्डिंग मंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने में केस दर्ज, रिकॉर्डिंग मंगाई
Fri, 07 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर बुधवार देर शाम पत्थर फेंकने वाले का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मंगाई गई है। घटना के बाद से रेलवे सुरक्षा बल लगातार छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
बीते बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस अपने तय समय से कुछ मिनट देरी से रायबरेली स्टेशन होते हुए लखनऊ की ओर रवाना हो गई थी। इसी बीच सूचना मिली कि वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया है। यात्रियों के बताए घटनास्थल के आधार पर दरियापुर स्टेशन के आसपास छानबीन भी कराई गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।
दरियापुर स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ में कोई क्लू नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी रेलवे सुरक्षा बल जांच में जुटी रही। दरियापुर से लक्ष्मणपुर स्टेशन के बीच भी छानबीन कराई गई। आसपास रहने वालों और मवेशी चरा रहे लोगों से भी पूछताछ की गई।आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि वंदेभारत पर पत्थर फेंके जाने मामले में छानबीन चल रही है। रिकॉर्डिंग देखने के बाद घटना की सही लोकेशन और पत्थर फेंकने वाले की पहचान हो सकेगी।