फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed for cheating on three, including the chief manager of Roadways

लखनऊः रोडवेज के प्रधान प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 02:56 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 02:56 AM IST
सार

  • 600 फर्जी पीआरडी जवानों की संविदा कंडक्टर पद पर भर्ती का मामला
  • फर्रुखाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
Case filed for cheating on three, including the chief manager of Roadways
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 600 फर्जी पीआरडी जवानों की संविदा कंडक्टर पद पर भर्ती मामले में रोडवेज के प्रधान प्रबंधक जेएन सिन्हा समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इन पर 2011 में फर्रुखाबाद में 98 संविदा कंडक्टरों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने और मामले को रफा-दफा करने का आरोप है। 

विज्ञापन


जेएन सिन्हा उस समय प्रभारी प्रधान प्रबंधक संविदा कार्मिक एवं अनुशासनिक के पद पर रोडवेज मुख्यालय में तैनात थे। सिन्हा के अलावा वर्तमान में क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ के पद पर तैनात नीरज सक्सेना पर भी केस दर्ज कराया गया है जो उस समय प्रबंध निदेशक आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी आगरा के पद पर थे। वहीं तीसरे अधिकारी एके सिंह चंद्रौल हैं जो जिला विकास अधिकारी प्रादेशिक विकास दल फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के पद पर थे।
विज्ञापन


परिवहन निगम के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) प्रवीर कुमार ने फर्रुखाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष वाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह फरवरी को फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच दिनेश चंद्र यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीर कुमार ने बताया कि गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश भर में फर्जी पीआरडी जवानों से मोटी रकम लेकर वर्ष 2011 से कई साल तक संविदा कंडक्टर पद पर भर्ती की गई। इनमें 300 फर्जी पीआरडी जवान तो आगरा व मथुरा सिटी में हैं। प्रवीर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिस की विशेष टीम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

 कोट
संविदा कंडक्टर भर्ती के मामले में जो मामला दर्ज हुआ है, उस पर कार्रवाई भी होगी। मामला सात साल पुराना है। सोमवार को पूरे प्रकरण की पत्रावली तलब करेंगे।
-डॉ. राजशेखर, प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed