{"_id":"68c098cbd172d3980c0b88c3","slug":"case-filed-against-wife-and-in-laws-of-a-youth-in-suicide-case-lucknow-news-c-13-knp1002-1376928-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आत्महत्या मामले में युवक की पत्नी, ससुराल वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आत्महत्या मामले में युवक की पत्नी, ससुराल वालों पर केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। प्रतापगढ़ के रानीगंज विस क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार के भांजे गोमतीनगर के विराम खंड पांच निवासी अतुल मणि त्रिपाठी (42) की आत्महत्या के मामले में पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर अतुल ने जान दे दी थी।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक अतुल मकान के पहले तल पर रहते थे। उनकी मानसिक मंदित मां सुधा भूतल पर रहती हैं। 26 अगस्त को अतुल की बहन दिल्ली निवासी गीतिका को मां से पता चला कि अतुल चार दिन से नीचे नहीं आया है। इस पर गीतिका ने मामा अभय कुमार को फोन कर जानकारी दी। अभय ने 26 अगस्त की सुबह गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अतुल के कमरे में दाखिल हुई तो बेड पर उनका शव पड़ा था। किचन से बरामद चाकू पर खून के धब्बे थे। करीब चार दिन पुराने बताए जा रहे शव पर कीड़े पड़ चुके थे। जांच में पता चला है कि अतुल ने हाथ की नस काटी थी।
विज्ञापन
गीतिका ने सोमवार को अतुल की पत्नी रितिका, ससुर यज्ञदत्त, सास ऊषा, साले प्रतीक और अन्य ससुरालियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
अलमारी से मिला था सुसाइड नोट
एफआईआर में गीतिका ने इसका भी जिक्र किया कि सुसाइड नोट में अतुल ने पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। गीतिका का आरोप है कि रितिका और उसके घरवाले रुपये और प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव डाल रहे थे। इस मांग को लेकर अतुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी।